Banana Farming Business: ऐसे करें केले की खेती, होगा लाखों का मुनाफा

Banana Farming Business: अगर आप एक किसान हैं और कम लागत में खेती से बहुत अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको बताएंगे केले की खेती के बारे में। एक बहुत ही फायदेमंद बिजनेस है। Banana Farming Business आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला बिजनेस है। आपको बता दें कि बड़े स्तर पर किसान केले की खेती में इन्वेस्ट कर रहे हैं। क्योंकि केले की खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इस खेती कितने फायदे हैं कि एक बार लागत लगाने के बाद आपको 5 सालों तक बिना किसी खर्च के लाखों का मुनाफा होता है। आप एक बार पौधे लगाते हैं उसका मुनाफा आपको 5 सालों तक प्राप्त होता है।

केले की खेती की नकदी फसल है। इस फसल को बेचकर आप सीधे तौर पर बाजार से पैसा कमा सकते हैं। बाजार में खेलों के अच्छे दाम भी आपको प्राप्त हो जाते हैं। सरकार की तरफ से भी केले की खेती को समर्थन दिया जाता है। किसान चाहे तो अपने पास के किसी भी कृषि विभाग से केले के पौधे भी प्राप्त कर सकते हैं। आजकल बहुत से किसान केले की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

अगर आप भी केले की खेती के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि केले की खेती कैसे की जाती, आप जानेंगे कि केले की खेती के लिए कितनी लागत लगानी पड़ती है, केले की खेती से कितना मुनाफा कमाया जा सकता है, केले के पौधों को कहां से प्राप्त किया जाता है, केले के पौधों को कैसे लगाया जाता है? इस तरह की सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Banana Farming Business

किसान अपने स्तर पर बहुत मेहनत करते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में वे अपनी खेती से बहुत अधिक मुनाफा नहीं कमा पाते। आज का हमारा ही आर्टिकल ऐसे ही मेहनत ही किसानों के लिए है, जो केले की खेती के माध्यम से लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। केले की खेती एक ऐसा ही बेहतरीन अवसर है जिसके माध्यम से छोटे बड़े सभी तरह के किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बड़े स्तर पर किसान केले की खेती में इन्वेस्ट कर रहे हैं। क्योंकि केले की खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इस खेती कितने फायदे हैं कि एक बार लागत लगाने के बाद आपको 5 सालों तक बिना किसी खर्च के लाखों का मुनाफा होता है। आप एक बार पौधे लगाते हैं उसका मुनाफा आपको 5 सालों तक प्राप्त होता है। केले की खेती की नकदी फसल है। इस फसल को बेचकर आप सीधे तौर पर बाजार से पैसा कमा सकते हैं। बाजार में खेलों के अच्छे दाम भी आपको प्राप्त हो जाते हैं। सरकार की तरफ से भी केले की खेती को समर्थन दिया जाता है। किसान चाहे तो अपने पास के किसी भी कृषि विभाग से केले के पौधे भी प्राप्त कर सकते हैं। आजकल बहुत से किसान केले की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

Sell Old 2 Rupees Coin 2023: 2 रुपए का ये सिक्का बना देगा लखपति

Sell Rupees 100 Note For Lakhs: 100 रुपए के नोट से मिल सकते हैं लाखों रुपए

5 Rupees Old Note Sell: ट्रैक्टर वाला इस नोट को बेचकर कमाए लाखों, यहां जाने बेचने का तरीका

केले की खेती कब और कैसे करें?

  • केले का पौधा लगाने का सबसे सही समय जून से जुलाई के बीच का होता है। अगस्त तक लगाना भी से काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ठंडे मौसम में केले का पौधा ज्यादा अच्छी ग्रोथ करता है।
  • 12 से 14 महीने के समय में यह फसल अच्छे से तैयार हो जाती है और उत्पादन शुरू हो जाता है।
  • केले के प्रत्येक पौधे को लगभग 8 फीट की दूरी पर लगाएं।
  • केले के पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम का इस्तेमाल करें। इससे आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
  • इसकी खेती के लिए आप एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 3000 पौधे आराम से लगा सकते हैं।
  • केले के पौधे नमी में ज्यादा अच्छी ग्रोथ करते हैं। ऐसे में नमी का अच्छा ध्यान रखें।
  • केले के पौधों को काफी सुरक्षित रखना पड़ता है क्योंकि इससे केलो में दाग लगने का डर रहता है। अन्यथा ऐसी स्थिति में बाजार ने केले के सही दाम नहीं मिल पाते।

केले की बिजाई का मौसम क्या है?

दोस्तों नीचे हमने केले की खेती करने के सही सीजन के बारे में बताया है। जिससे आप यह समझ सकते हैं कि आप को किस वक्त केलों का पौधरोपण शुरू करना है।

  • आपको बता दें कि केले की खेती के लिए पौधरोपण का सही समय मई-जून के आसपास का होता है। या फिर शरद ऋतु की शुरुआत यानी कि सितंबर से अक्टूबर के अंत को भी केले की रोपाई का अच्छा सीजन माना जाता है।
  • बहुत गर्म मौसम में केले की रोपाई करना सही नहीं होता। ऐसे मौसम में केले के उपाय करने से कई रोग पौधे में विकास करना शुरू कर देते हैं।

एक बार की लागत में 5 साल मिलेगा मुनाफा

  • आपको बता दें कि एक बार जब केले का पौधा लगा दिया जाता है, तो यह पौधा 5 साल तक फल देता है। इसका अर्थ है कि एक बार की लागत में आपको 5 साल तक मुनाफा कमाने का मौका मिलता है। केवल आपको समय-समय पर इनकी निराई और गुड़ाई करनी होती है।
  • सिंघापुरी के केले की रोबेस्टा नस्ल को लाभदायक (Profitable Banana Business) माना जाता है। कहा जाता है कि इस नस्ल से पैदावार अधिक होती है।
  • बहुत से किसानों का भी ऐसा मानना है कि केले की खेती में जोखिम कम होता है और इससे मुनाफा भी अधिक मिलता है।
  • इसलिए किसान अब केले की खेती की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे हैं।

केले के पौधे कहां मिलेंगे?

दोस्तों आप यह जानते ही होंगे कि केले के कोई बीज नहीं होते बल्कि इनके पौधे से ही पेड़ होते हैं। हम आपको बताएंगे कि आप केले का पौधा कहां से प्राप्त कर सकते हैं।

  • दोस्तों केले का पौधा आप नर्सरी से भी खरीद सकते हैं।
  • आप चाहे तो केले की अच्छी किस्म प्रदान करने वाली कंपनियों से भी संपर्क साध सकते हैं। यह कंपनियां आपके घर तक केले के पौधे पहुंचाती हैं।
  • वहीं राज्य सरकार एमपी केले की खेती के लिए किसानों को समर्थन देती हैं। सरकार की ओर से भी पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। जिले के कृषि विभाग से संपर्क करके पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • यदि आपके आसपास कोई केले की खेती करता है तो वहां से भी आप पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
  • एक केले का पौधा आपको 15 से 20 रुपए के बीच में प्राप्त हो जाता है।

केले की खेती में कितना खर्च आता है?

दोस्तों नीचे हमने बताया है कि केले की खेती में आपको कितनी लागत और कितनी संसाधनों की जरूरत होती है। जिसे आप केले की खेती के कौशल को समझ सकते हैं।

  • केले की खेती के लिए आप एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 3000 पौधे लगा सकते हैं।
  • जिस पर आपको केवल पौधे लगाने के लिए 45000 से 60000 रुपए तक का खर्च पड़ेगा।
  • वही पूरे साल पौधों की देखभाल और प्रबंधन के लिए आपको प्रति एक हेक्टर पर आपको 2.5 लाख से लेकर 3 लाख तक का खर्च आ सकता है।

केले की खेती में लागत और लाभ

  • केले की खेती के लिए आप एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 3000 पौधे लगा सकते हैं। जिस पर आपको केवल पौधे लगाने के लिए 45000 से 60000 रुपए तक का खर्च पड़ेगा। वही पूरे साल पौधों की देखभाल और प्रबंधन के लिए आपको प्रति एक हेक्टर पर आपको 2.5 लाख से लेकर 3 लाख तक का खर्च आ सकता है।
  • दोस्तों वही इतनी लागत लगाने के बाद आपको एक पौधे से 25-40 किलोग्राम तक केले की पैदावार प्राप्त होती है। दोस्तों इस तरीके से 1 हेक्टेयर में आपको लगभग 100 टन तक की केले की पैदावार मिलती है। वही यह केले बाजार में 10 से 15 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच बिकते हैं। यदि आप 12 रुपए को औसत कीमत मानकर चलें तो इससे आपको लगभग 12 लाख रुपए तक की कमाई होती है।
  • यदि हम बात करें लाभ की, 1 साल में जहां अपने पूरे खेत के प्रबंधन और देखभाल में ढाई से 3 लाख का खर्च किया। इस खर्च को यदि कुल कमाई से निकाल दिया जाए तभी आपको 7 से 8 लाख रुपए का मुनाफा प्राप्त होता है।

Banana Farming Business पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

केले के पौधों का दाम क्या है?

आप केले के पौधों को बाजार से केवल 15 से 20 रुपए में प्राप्त कर सकते हैं।

केले की खेती के लिए कितनी लागत की जरूरत पड़ती है?

एक हेक्टेयर जमीन पर केले के पौधे लगाने की लगभग 60 हजार रुपए तक की लागत पड़ती है।

एक हेक्टेयर जमीन में केले के कितने पौधे लगाए जा सकते हैं?

एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 3000 पौधे लगाए जा सकते हैं।

Leave a Comment